Manuscript Number : SHISRRJ21417
वित्तपोषित एवं स्ववित्तपोषित माध्यमिक विद्यालयों में अध्ययनरत् विद्यार्थियों के समायोजन का उनके मानसिक स्वास्थ्य के मध्य सम्बन्ध का अध्ययन
Authors(1) :-चन्द्र प्रकाश यादव अध्ययन के रूप में वित्तपोषित एवं स्ववित्तपोषित माध्यमिक विद्यालयों में अध्ययनरत् विद्यार्थियों के समायोजन का उनके मानसिक स्वास्थ्य के मध्य सम्बन्ध ज्ञात करने का प्रयास किया गया है। इस अध्ययन में वित्तपोषित एवं स्ववित्तपोषित माध्यमिक विद्यालयों के विद्यार्थियों का अलग-अलग अध्ययन किया गया है। प्रस्तुत अध्ययन में वर्णनात्मक सर्वेक्षण विधि के अन्तर्गत सहसम्बन्धात्मक सर्वेक्षण विधि का का प्रयोग किया गया है। प्रस्तुत अध्ययन की जनसंख्या के रूप में प्रतापगढ़ जनपद में स्थित समस्त वित्तपोषित एवं स्ववित्तपोषित माध्यमिक स्तर के विद्यालयों में अध्ययनरत् विद्यार्थियों को लिया गया है। प्रस्तुत अध्ययन में न्यादर्श के लिए चयनित माध्यमिक विद्यालय में अध्ययनरत् 200 विद्यार्थियों जिनमें से 100 वित्तपोषित एवं 100 स्ववित्तपोषित माध्यमिक विद्यालयों सेयादृच्छिक ढंग से चयनित किया गया है। इस परीक्षण का निर्माण एवं मानकीकरण डाॅ. जगदीश, मनोविज्ञान विभाग, आर.बी.एस. कालेज, आगरा एवं डाॅ. ए.के. श्रीवास्तव, मनोविज्ञान विभाग, काशी हिन्दू विश्वविद्यालय, वाराणसी के द्वारा निर्मित किया गया है। यह 13 वर्ष से 22 वर्ष की आयु के छात्र एवं छात्राओं के लिए निर्मित किया गया है। उक्त मापन के लिए 56 प्रश्नों को 6 वर्गों में विभाजित किया गया है जो निम्नांकित है- सकारात्मक आत्म मूल्यांकन, वास्तविकता को ग्रहण करने की क्षमता, समग्र व्यक्तित्व, स्वशासन (स्वायत्तता), सामूहिक गतिविधियों में भागीदारी एवं वातावरणीय समायोजन तथा समायोजन से सम्बन्धित आँकड़े एकत्रित करने हेतु डाॅ0 ए0के0पी0 सिंह और डा0 आर0पी0 सिंह के समायोजन सूची का प्रयोग किया गया है। अध्ययन में प्राप्त प्रदत्तों के सांख्यिकी विश्लेषण हेतु पियर्सन आघूर्ण सहसम्बन्ध गुणांक विधि का प्रयोग किया गया है। अध्ययन के निष्कर्ष में पाया गया कि- वित्तपोषित माध्यमिक विद्यालयों में अध्ययनरत् विद्यार्थियों के समायोजन का उनके मानसिक स्वास्थ्य एवं उनके आयाम आत्म मूल्यांकन, समग्र व्यक्तित्व, स्वशासन (स्वायत्तता), वातावरणीय समायोजन में सकारात्मक एवं एवं सम्पूर्ण मानसिक स्वास्थ्य में सकारात्मक एवं सार्थक सहसम्बन्ध है जबकि समायोजन का वास्तविकता को ग्रहण करने की क्षमता एवं सामूहिक गतिविधियों में भागीदारी के मध्य कोई सहसम्बन्ध नहीं है। स्ववित्तपोषित माध्यमिक विद्यालयों में अध्ययनरत् विद्यार्थियों के समायोजन का उनके मानसिक स्वास्थ्य एवं आयामा आत्म मूल्यांकन, समग्र व्यक्तित्व, स्वशासन (स्वायत्तता), वातावरणीय समायोजन, वास्तविकता को ग्रहण करने की क्षमता, सामूहिक गतिविधियों में भागीदारी में सकारात्मक एवं सार्थक सहसम्बन्ध है।
चन्द्र प्रकाश यादव वित्तपोषित, स्ववित्तपोषित माध्यमिक विद्यालय, समायोजन, मानसिक स्वास्थ्य, विद्यार्थी, सहसम्बन्ध Publication Details Published in : Volume 4 | Issue 1 | January-February 2021 Article Preview
शोधछात्र (शिक्षाशास्त्र), नेहरू ग्राम भारती मानित विश्वविद्यालय, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश, भारत।
Date of Publication : 2021-01-30
License: This work is licensed under a Creative Commons Attribution 4.0 International License.
Page(s) : 55-62
Manuscript Number : SHISRRJ21417
Publisher : Shauryam Research Institute
URL : https://shisrrj.com/SHISRRJ21417