Manuscript Number : SHISRRJ25841
कोल जनजाति में सामाजिक गतिशीलता एवं शिक्षा (हनुमना विकासखण्ड, जिला रीवा, मध्य प्रदेश के विषेश संदर्भ में)
Authors(1) :-डाॅ. शाहेदा सिद्दिकी वर्तमान समय में कोल जनजातीय समाज में गतिशीलता विभिन्न कारकों के माध्यम से परिलक्षित हो रही है। इस संदर्भ में ब्रूत तथा सेल्जनिक ने सामाजिक गतिशीलता को प्रभावित करने वाले पाँच कारकों का उल्लेख किया है जिनमें व्यावसायिक एवं आर्थिक संरचना में परिवर्तन, सन्तानोत्पत्ति की दर में अन्तर आना, प्रवासी लोगों का केन्द्रीयकरण, शिक्षा में वष्द्धि तथा लोगों की महत्वाकांक्षा में वृद्धि सम्मिलित है जिनमें से कोल जनजातीय समाज में शिक्षा का प्रभाव महत्वपूर्ण है। इन परम्परागत समाजों में शिक्षा संस्कृति की सामान्य विषेशताओं और व्यक्तित्व के आधारभूत लक्षणों के हस्तान्तरण का प्रमुख माध्यम रही है। शिक्षा और सामाजिक गतिशीलता का परस्पर संबंध बहुआयामी है, जो शिक्षा की गुणवत्ता, सामाजिक पृष्ठभूमि, उच्च शिक्षा तक पहुंच और आर्थिक असमानताओं जैसे कारकों से आकार लेता है। शिक्षा सशक्तिकरण का आधार है किन्तु असमान पहुंच, आर्थिक बाधाएं और रोजगार असमानताएं जैसी चुनौतियां इसकी परिवर्तनकारी क्षमता में बाधा डालती हैं। समतापूर्ण समाज को बढ़ावा देने में शिक्षा की वास्तविक शक्ति को उजागर करने के लिए गतिशीलता को समझना महत्वपूर्ण है। सामाजिक गतिशीलता सामाजिक प्रस्थिति में परिवर्तन को दर्शाती है। इस प्रकार का परिवर्तन समाज में व्यक्ति एवं समूह दोनों अथवा दोनों में से किसी एक की प्रस्थिति में हो सकता है। अतः प्रस्तुत शोधपत्र में सामाजिक गतिशीलता का अध्ययन आर्थिक प्रस्थिति, सामाजिक प्रस्थिति तथा सांस्कृतिक प्रस्थिति पर शिक्षा के प्रभाव के अंतर्गत किया गया है जिसके लिए अध्ययन क्षेत्र के रूप में जिला रीवा निवासित कोल जनजाति का चयन किया गया है।
डाॅ. शाहेदा सिद्दिकी मूल्य, प्रस्थिति, सामाजिक गतिशीलता, नवीन पीढ़ी आदि।
Publication Details Published in : Volume 8 | Issue 1 | January-February 2025 Article Preview
प्राध्यापक, समाजशास्त्र, शा0 ठाकुर रणमत सिंह, महाविद्याल, रीवा, मध्य प्रदेश, भारत।
Date of Publication : 2025-02-20
License: This work is licensed under a Creative Commons Attribution 4.0 International License.
Page(s) : 234-240
Manuscript Number : SHISRRJ25841
Publisher : Shauryam Research Institute
URL : https://shisrrj.com/SHISRRJ25841